इलाके को तहस-नहस करती हुई मॉन्स्टर ट्रकों की भगदड़ जैसा ज़बरदस्त शो और कोई नहीं दिखा सकता! फ़िनिशिंग लाइन की ओर दौड़ते हुए, कारों को कुचलते हुए, शानदार रैंप पर से छलांग लगाते हुए और मुश्किल रास्तों पर चलते हुए अपने विरोधियों को धूल चटा दें! यहाँ हर कोई अपने-अपने लिए है, इसलिए अगर आप जीतना चाहते हैं तो अपनी पीठ का ध्यान रखें!